छलकते महकते गुनगुनाते ये खूबसूरत रिश्ते
कभी ठंडी छावं दे कभी अपना ही दामन सरकाते रिश्ते
बड़े ही अजब गजब है ये इंसानी रिश्ते
कभी खिलते हँसते और मुस्कुराते रिश्ते
कभी पराये दर्द अपनाते कभी पल में पराया करते
कभी खामोश होते कंही खमोश कर देते
बड़े ही अजब गजब है ये इंसानी रिश्ते
कभी अपने खून से ही सीचते कभी खून खीचते
कभी यादों में बसते कभी हवा में उड़ते रिश्ते
कही एक पल ठहरते कही दूर तलग वीरानगी देते रिश्ते
बड़े ही अजब गजब है ये इंसानी रिश्ते
खुद को कंहा रखूं मै ए दिल !
दामन दामन बिखर के आये है जो रिश्ते
कितने बेबस कितने है खोखले रिश्ते
बड़े ही अजब गजब है ये इंसानी रिश्ते
कभी दरिया से लगते कभी आसमा छूते
कभी दिलों में ज़ख़्म देते कभी नासूर बनते
बेहाल बेअदब बेमुर्वत ये ख़ूनी रिश्ते
बड़े ही अजब गजब है ये इंसानी रिश्ते
______सारा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें